फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेलर में चोरी कर रहा आरोपी पकड़ा

Wed, 31 Jan 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। छछरौली मार्ग पर जेके सेलर में चोरी कर रहे चोर को सेलर मालिक व कर्मचारियों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
सेलर के मालिक कमल किशोर ने बताया कि सोमवार रात को उनके सेलर के पास लगे ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जाने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। इस पर वह रात को सेलर पर ताला लगा कर चले गए। मंगलवार सुबह सात बजे कर्मचारी सेलर में पहुंच कर मुख्य मशीनों को चलाने के लिए अंदर गए। उन्होंने देखा कि इस कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था। इसके पश्चात एक कर्मचारी कमरे के पीछे लगे दूसरे दरवाजे को खोला गया।
एक लड़का बिजली के तार काट कर अन्य सामान बोरी में भरने का प्रयास कर रहा था। कर्मचारी ने पीछे से जाकर आरोपी को पकड़ लिया। कुछ ही देर में सेलर संचालक भी मौके पर पहुंच गए। जांच करने पर पता चला कि चोर मशीन के पास दीवार को फांद कर अंदर घुसे थे। लड़के से पूछताछ के दौरान डेहा बस्ती के दो युवकों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने लड़के को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छछरौली मोड़ के समीप सड़क व मुख्य चौक के आसपास स्थित दुकानों व काॅलोनियों में तीन सप्ताह में चोरों ने तीन दर्जन से अधिक चोरी की छोटी-बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। छछरौली मोड़ के समीप सौ से अधिक दुकानें व तीन बैंक स्थित हैं। अधिकतर दुकानें हार्डवेयर व कृषि यंत्रों की हैं। आए दिन चोरों द्वारा चोरी की वारदातों का अंजाम दिया जा रहा है। सबसे अधिक घरों के बाहर खड़े वाहनों की बैटरियों को निशाना बना रहे हैं। चोरों ने सुरक्षा के लिए गए चौकीदार पर भी पत्थरों से हमला कर भगा दिया। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से उचित सुरक्षा प्रबंधन करने की मांग की है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें