फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में पकड़े गए आरोपी, जिला पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में दूसरे राज्य की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तक कर लिया। वहीं जिला पुलिस उस मामले में दस महीने बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। इतना ही नहीं पीड़ित के साथ जिस बैंक के नाम पर उससे धोखाधड़ी हुई, उसने भी पीड़ित को ऋण राशि से मुक्त कर दिया है। मामला ऑनलाइन दस्तावेज मंगवाकर क्रेडिट कार्ड जारी करवाकर धोखाधड़ी का है।
शहर की लक्ष्मी नारायण कालोनी निवासी गौरव मित्तल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसके पास पिछले साल 20 जून को एक कॉल आई थी। कॉलर ने बताया कि वह स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से बोल रहा है। बैंक इन दिनों क्रेडिट कार्ड बनाने पर अच्छी लोन स्कीम दे रहा है। क्रेडिट कार्ड की लिमिट पांच लाख रुपये तक होगी। गौरव ने बताया कि वह कॉलर की बातों में आ गया और कार्ड बनाने के लिए हां कर दी। आरोपी ने उसे उसका पैन कार्ड की फोटो कापी व्हाट्सएप पर ले ली। दो दिन बाद फिर आरोपी का कॉल आई और उसने उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड, लोन स्टेटमेंट, क्रेडिट कार्ड की फोटो मांगी, जो उसने व्हाट्सअप कर दी। इसके बाद आरोपी ने कॉल करके उसकी मां का नाम व घर का पता आदि के सत्यापन की औपचारिक कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

कॉलर ने बताया कि उसका कार्ड बन गया है और एक माह के भीतर उसके घर के पते पर पहुंच जाएगा। गौरव ने बताया कि उसका कार्ड तो नहीं आया, लेकिन उसकी ईमेल आईडी पर उसका सिब्बल स्कोर गिरने के बारे जानकारी मिली। उसने इसके बारे पता कि तो मालूम हुआ कि उसके नाम पर 80 हजार रुपये का लोन है, जो स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड से लिया गया है। इसके बाद उसने बैंक से जानकारी ली, तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि उसने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह एसपी से मिला और शिकायत दी। शिकायत आर्थिक अपराध शाखा भेज दी गई। इसके बाद जांच के नाम पर उसे टाला जाने लगा। अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
‘आरोपियों से गौरव क्रेडिट कार्ड हो चुका है बरामद’
मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गौरव मित्तल का क्रेडिट कार्ड सहित करीब एक दर्जन अन्य क्रेडिट कार्ड बरामद कर लिए गए हैं। यमुनानगर निवासी गौरव ने इस बारे में नोएडा पुलिस को शिकायत दी थी। इस पर बैंक से सारी जानकारी लेकर जांच की गई। इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी आरोपियों के नाम बताना सही नहीं होगा, चूंकि इनके साथ कुछ और भी लोग शामिल हैं। बैंक कर्मियोें के मिले होने का भी शक है। लॉकडाउन के कारण मामले में थोड़ा समय लग रहा है। मामले का खुलासा होने के बाद स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने गौरव के नाम पर चल रहा 80 हजार का लोन हटा दिया है। - विकास यादव, निरीक्षक, थाना सेक्टर-20 नोएडा।
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर किया गया है। इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं। मामले की जांच चल रही है। ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप थाने आ जाओ। - सुभाष चंद, थाना प्रभारी जगाधरी।
विज्ञापन

ऐसे मामलों में आर्थिक अपराध शाखा जांच करती है, फिर केस दर्ज किया जाता है। इस मामले की जानकारी नहीं है। देरी के बारे में जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कमलदीप गोयल, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें