संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने थाना छप्पर सरस्वती रोड स्थित गोदाम के पास से एक युवक को लगभग दो किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव पुठी सराय निवासी हेमेंद्र उर्फ नितेश के नाम से हुई। डीएसपी कंवलजीत सिंह ने बताया आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। गुप्त सूचना मिलने पर स्पेशल सेल इंचार्ज राजेश राणा की टीम ने आरोपी को काबू किया।