यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने कलानौर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव चंदाखेड़ी निवासी लक्की उर्फ लाला के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी स्वीकार किया कि उसने 18 अप्रैल को थाना व्यासपुर क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उस पर पहले से चोरी के 11 मामले दर्ज हैं। संवाद