यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उससे चोरी की दो बाइक बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर कलानौर के रास्ते उत्तरप्रदेश की तरफ जाएगा। टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी गांव नाभ निवासी कुर्बान को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। यह बाइक 25 अगस्त को मॉडल टाउन से चोरी की गई थी। उससे चोरी की एक और बाइक बरामद हुई, जो 12 सितंबर को गोमती नगर जगाधरी से चोरी की गई थी। संवाद