यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर की टीम ने सात ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव शादीपुर के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से सात ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान गांव शादीपुर निवासी अकरम के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद