यमुनानगर। पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
स्पेशल सेल के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि करहेड़ा बाइपास के नजदीक एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना पर आरोपी को काबू किया। उसकी पहचान गांव गुमथला राव निवासी अजय उर्फ शंभू के रूप में हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद