संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अपराध शाखा -दो की टीम ने पुराना सहारनपुर रोड पर मंडोली मोड के पास एक युवक को एक किलो 38 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इंचार्ज अनेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव करियारा निवासी सुधाकरण उर्फ करण के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश कर किया। वहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।