यमुनानगर। बहरामपुर चौक के पास अपराध शाखा एक की टीम ने बाइक से देसी शराब की सप्लाई करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक के पीछे लोहे का एंगल लगाकर बाड़ी माजरा में शराब सप्लाई करने जा रहा था। जांच करने पर आरोपी की बाइक से गत्ते की पांच पेटियों में 60 बोतल देसी शराब व चार पेटी देसी शराब के पव्वे बरामद हुए। इंचार्ज वरिंदर वालिया ने बताया कि आरोपी की पहचान तीर्थ नगर निवासी अरविंद के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। संवाद