यमुनानगर। थाना सदर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब की 11 बोतलें बरामद की गई हैं। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि टीम को पता चला था कि सतनाम करियाना स्टोर कामी माजरा के पास एक व्यक्ति शराब बेच रहा है। टीम ने जाकर जांच की और उसके पास से 11 बोतल अवैध देशी शराब की बरामद की। उसकी पहचान गांव कामी माजरा निवासी सतनाम के नाम से हुई। पुलिस ने केस दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद