यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 11.42 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सेल इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर आजाद नगर गली नंबर 3 से आरोपी आजाद नगर निवासी अब्दुल्ला उर्फ अभिषेक को काबू किया। तलाशी में आरोपी से 11.42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। संवाद