प्रतापनगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हथिनी कुंड रेस्ट हाउस के पास से शनिवार रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 31 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान गांव फैजपुर निवासी नूर हसन उर्फ नूरा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। वहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टीम ने आरोपी गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। संवाद