यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 576 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत के दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी एक युवक बुटर पेट्रोल पंप के पास नशीले कैप्सूल के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने तुरंत मौके पर जाकर आरोपी युवक को काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार छछरौली सुदेश मैहला को बुलाया गया। जिसके सामने टीम ने आरोपी की तलाशी ली। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 576 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। संवाद