फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशे के 960 कैप्सूलों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 May 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। रणजीतपुर पुलिस चौकी की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयां लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 960 नशे के प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। वहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाइयां लेकर गांव नगली के पास घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने मौके पर जाकर वहां पर घूम रहे एक व्यक्ति को काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सढौरा के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह को बुलाया गया। उनके टीम ने आरोपी की तलाशी ली और उसके पास से पास से 960 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोल अधिकारी बिंदू धीमान ने जांच करके बताया कि यह सभी दवाइयां प्रतिबंधित हैं और नशे के लिए प्रयोग की जाती है। इनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आरोपी प्रतिबंधित दवाइयों के कोई कागजात भी नहीं दिखा पाया। आरोपी की पहचान जिला सहारनपुर के फतेहपुर गांव निवासी जैकी राणा उर्फ जोगिंदर के नाम से हुई। इंचार्च चंदेल ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह प्रतिबंधित दवाइयां कहां से लेकर आता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें