हरियाणा एनसीबी की अंबाला यूनिट की टीम की गिरफ्त में नशा तस्कर। स्वयं
- फोटो : udhampur news
यमुनानगर। हरियाणा एनसीबी की अंबाला यूनिट की टीम ने गांव औरंगाबाद के पास युवक को तीन किलो 750 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की पहचान थाना छप्पर निवासी प्रदीप कुमार के तौर पर हुई। टीम में शामिल सह उप निरीक्षक विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांव औरंगाबाद के पास हाईवे समीप युवक काफी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ मौजूद है। टीम ने मौके पर जाकर युवक को हिरासत में लिया।तलाशी लेने पर उससे तीन किलो 750 ग्राम अफीम बरामद हुई। संवाद