यमुनानगर। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। लगातार नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में कार्य एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 410 ग्राम चरस के साथ टापू माजरी खदरी से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज भूप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि छछरौली के गांव टापू माजरी खदरी में एक युवक नशीले पदार्थ बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 410 ग्राम चरस बरामद हुई। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बुलाया गया। जिसके सामने कार्रवाई की गई। आरोपी की पहचान इस्माइलपुर निवासी बंटी के नाम से हुई। संवाद