प्रतापनगर। थाना प्रतापनगर पुलिस ने स्कॉर्पियो कार से 21 पेटी देसी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। स्कॉर्पियो कार को रोककर जांच की गई। चालक ने अपना नाम आशीष वालिया निवासी गांव टिब्बी अराइयांवाला बताया। डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें से 21 पेटी देसी शराब बरामद हुई। संवाद