यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिविल लाइन निवासी रवि कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर आरोपी से 4660 रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद