फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से चेन झपटने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल सेल की टीम ने झपटमारी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दशहरे वाले दिन एक्टिवा पर जा रही दो महिलाओं से सोने की चेन झपट ली थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सेल इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक वारदात की फिराक में तिकोनी मोड़ जगाधरी के पास घूम रहा हैं। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान गांव तेलीपुरा निवासी पवन कुमार के नाम से हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बाइक पर पांच अक्टूबर दशहरे वाले दिन अमर विहार कॉलोनी से एक्टिवा पर जा रही दो महिलाओं से चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें