यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने के आरोपी कृष्ण लाल उर्फ कार्तिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
थाना प्रबंधक राजपाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी अशोक विहार कॉलोनी जगाधरी निवासी कृष्ण लाल उर्फ कार्तिक से करीब दो साल से जान पहचान थी। आरोपी उससे शादी करना चाहता था। शादी का झांसा देकर उसने कई बार संबंध बनाए और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार गलत काम किया। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। संवाद