फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। कस्बा के बाजार में मामूली कहासुनी में कुल्हाड़ी से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल 36 वर्षीय अनिल ने पीजीआई में उपचार के दौरान मृत्यु होने के मामले में एक आरोपी सन्नी उर्फ मनप्रीत को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी अनिल के बड़े भाई रामकुमार का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
पुलिस ने पुलिस ने एक दिन पहले दर्ज हुए झगड़े के केस में अब हत्या की धारा भी जोड़ दी है। थाना प्रबंधक जगदीश ने बताया कि मृतक अनिल के पिता पितांबर ने बताया कि वह गांव मारवा कलां का रहने वाला है। उसके दो बेटे रामकुमार व अनिल छछरौली में अलग-अलग घरों में किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात में दोनों बेटे अनिल के घर से रामकुमार के घर जा रहे थे। बाजार में चौक नंबर दो के पास पहुंचते ही दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर आपस में बहस हो दौरान साथ लगते घर से सन्नी उर्फ मनप्रीत बाहर आया। वह गाली गलौज करते हुए कहने लगा कि तुम लोग मेरे घर के पास लड़ाई झगड़ा क्यों कर रहे हो। इसी बात को लेकर मनप्रीत रामकुमार व अनिल से झगड़ा करने लगा।
मनप्रीत घर के अंदर से कुल्हाड़ी उठाकर लाया और दोनों भाइयों की गर्दन, बाजू व कमर पर वार कर दिए। हमले की सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंचे और दोनों को छछरौली सीएचसी में लेकर गए।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उनकी हालत को देखते हुए फिर उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान छोटे बेटे अनिल की मौत हो गई। आरोपी सन्नी उर्फ मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में में पेश किया गया। अदालत के  आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें