फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किशोर की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरी के शक में दादूपुर हेड पर 19 जनवरी की रात को दमोपुरा निवासी 17 वर्षीय आर्यन की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दादूपुर निवासी सुखदेव उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया। चाकू लगने से आर्यन का दोस्त साढ़े 17 वर्षीय अकुण भी घायल हो गया था।
दमोपुरा निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा आर्यन डीजे बजाने का कार्य करता था। आर्यन 19 जनवरी को गांव तेलीपुरा में डीजे लेकर गया हुआ था। वहां से वह अपनी रिश्तेदारी में गया। रात लगभग नौ बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि आर्यन को उसके दोस्त राकेश व अरुण जख्मी हालत में बाइक पर लेकर घर आए थे। आर्यन व अरुण दोनों के पेट में चोट लगी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद उन दोनों को गांव का ही नितिन कार में लेकर नत्थनपुर के निजी अस्पताल में लेकर गया। वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जब वे उसे सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे तो यहां पर डाक्टरों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की जांच में सामने आया था कि आर्यन अपने दोस्तों के साथ तरसेम के घर के पास खड़ा था। इस पर उनके बीच वहां खड़ा होने को लेकर कहासुनी हुई। उसने चोर कहना शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन

आरोपी तरसेम ने अपने भाई सुखदेव को आवाज देकर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने आर्यन, अरूण व राकेश उर्फ जादू को पीटना शुरू कर दिया। आर्यन के पेट में चाकू से वार किए गए थे। इससे उसकी मौत हो गई थी। चाकू लगने से घायल अरुण को अस्पताल में उपचार दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें