यमुनानगर। फर्कपुर चौकी पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर यौनशोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह मंडेबरी निवासी मंजीत सिंह के साथ करीब दो वर्ष पहले लिव-इन रिलेशन में रहती थी। उस समय उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। वह अश्लील वीडियो को लेकर उसको ब्लैकमेल करता था और उसका योन शोषण करता था। जब वह मना करती थी तो उससे मारपीट करता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।