यमुनानगर। अपराध शाखा एक की टीम ने विश्वकर्मा चौक के पास देसी पिस्तौर व नौ कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज यादविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान ऊंचा चंदना निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद