फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट केस में गया था जेल, बाहर आकर करने लगा बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी वहीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पोक्सो एक्ट के मामले में जेल गया था और अगस्त में ही वह जेल से बाहर आया था। आते उन्हें चोरी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एंटी वहीकल थेफ्ट सेल के इंचार्ज उप निरीक्षक रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ रक्षक विहार नाके पर घूम रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर उप नेिरीक्षक अनिल की टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक चोरी की बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान बलौली निवासी शंटी के रूप से हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने 29 सितंबर को फरकपुर एरिया से बाइक चोरी की थी। इसके अलावा एक बाइक उसने छछरौली एरिया से एक अक्टूबर को चोरी की थी। आरोपी से दोनों बाइक बरामद कर ली गई है। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पोक्सो एक्ट में जेल गया था और अगस्त में ही वह जेल से बाहर आया था। आते उन्हें चोरी करनी शुरू कर दी। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें