यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने सेक्टर 17 मार्केट से अवैध हथियार व दो कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि आरोपी की पहचान छछरौली निवासी सरफराज उर्फ मुन्ना के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आरोपी नशा तस्करी के मामले में नौ माह से फरार चल रहा था। वह बलाचौर में मारपीट के मामले में भी दो माह से फरार चल रहा था। बिलासपुर शाहपुर में एक डाक्टर के साथ मारपीट उसके ही बेटे ने करवाई थी। इस मामले में भी आरोपी फरार चल रहा था। हनी ट्रैप के बिलासपुर के मामले में भी आरोपी नौ माह से फरार चल रहा था।