फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से तीन बच्चे घायल

Mon, 03 Aug 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेडी रोड पर गांव खदरी के नजदीक रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूटी पर अपने पिता के साथ सत्संग में जा रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में लाया गया। यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


खेड़ा मोहल्ला बुड़िया निवासी देवी चंद ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने बेटे प्रशांत, बेटी आंचल व भतीजे युवराज को लेकर स्कूटी पर खदरी में सत्संग में जा रहा था। रास्ते में जब वे खदरी से पहले पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों बच्चे नीचे गिरने से घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। लोगों ने तीनों बच्चों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। परिजनों ने उन्हें हुडा के सेक्टर-17 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी जंगशेर का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें