फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग जाम होने से पलटी स्कूल बस, पांच बच्चे जख्मी

Wed, 09 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खिजराबाद-बिलासपुर रोड पर बरौली माजरा गांव के पास एक निजी स्कूल बस सड़क से उतरकर पलट गई। हादसे में बस में सवार पांच बच्चों को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को उपचार दिलाया गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा स्टेयरिंग जाम होने से हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिलासपुर के एक निजी स्कूल में छुट्टी के बाद बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी। बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। बरौली माजरा के पास अचानक बस का स्टेयरिंग जाम हो गया। इससे बस सड़क किनारे उतर गई। पेड़ो की टहनियों की वजह से बस पूरी तरह नहीं पलटी। इससे बस में सवार बच्चे शुभम, वंश, शगुन, काजल व चेतन घायल हो गए। तुरंत ही आसपास के लोग मौके पर आ गए और बच्चों को बस से उतारा। गया। उन्हें लेदी गांव में ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि खिजराबाद-बिलासपुर रोड की हालत काफी खराब है। इसके कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क पर बने गड्ढों से बचने के चक्कर में अकसर चालक वाहन सहित सड़क से नीचे उतर जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो महीने पहले इसी रोड पर  बारात में आए छह युवकों की कार पेड़ से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस बारे में थाना प्रभारी जंगशेर का कहना है कि सूचना मिली थी कि बरौली माजरा के पास एक स्कूल बस पलट गई है। पांच बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायल बच्चों को पास के कस्बे लेदी में उपचार दिलाया गया। चालक ने बयान दिया है कि स्टेयरिंग जाम होने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें