फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से हलवाई की मौत

Sat, 22 Aug 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडेबर रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक शनिवार सुबह बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार हलवाई की मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर घायल हो गया।
विज्ञापन


मृतक व घायल दोनों कुरुक्षेत्र के बाबैन क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

कुरुक्षेत्र के बाबैन क्षेत्र के गांव टाटका निवासी शीशपाल (38) की बाबैन में ही हलवाई की दुकान है। दुकान पर क्षेत्र के गांव खैरा निवासी विक्रम हेल्पर का काम करता है। शनिवार को दोनों एक बाइक पर फिरनियों की सप्लाई के लिए यमुनानगर आ रहे थे।

बाइक हलवाई शीशपाल चला रहा था। जब वे मंडेबर रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक शशि पाल व विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


लोगों ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने शीशपाल को मृत घोषित कर दिया।  जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें