फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यक्ति का नहर से मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 17 Aug 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से लापता गांव रापड़ी निवासी कमल सैनी का शव सोमवार को आवर्धन नहर में ठसका पावर प्लांट के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव रपड़ी निवासी लख्मी चंद ने बताया कि उसका भाई कमल सैनी (38) 14 अगस्त की सुबह किसी काम से बाइक पर घर से निकला था। उसके बाद उसकी बाइक आवर्धन नहर के राझेड़ी पुल के पास पड़ी हुई मिली थी। पुल के नजदीक बाइक मिलने पर उसके नहर में डूबने की आशंका थी। जिसके आधार पर उन्होंने उसकी तलाश नहर में करनी शुरू कर दी।

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि ठसका पुल के पास किसी व्यक्ति का शव पानी में पड़ा हुआ है। उधर परिजन भी ढूंढते हुए वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, तो परिजनों ने उसके कपड़ों से उसकी शिनाख्त कमल सैनी के रूप में की। मृतक के भाई लख्मी चंद का आरोप है कि उसके भाई की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है, क्योंकि मृतक की गर्दन के पास चोट व होठ पर चोटें लगी हुई थी। उन्होंने पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें