फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और मोपेड की भिड़ंत में चार लोग घायल

Wed, 12 Aug 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर मोड़ के पास बाइक तथा मोपेड की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए जिन्हें शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर चाहड़वाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए गांव नगला जगीर निवासी पूर्ण सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव चगनौली निवासी जीराम मोपेड पर सवार होकर महलांवाली की ओर आ रहा था। उसकी मोपेड पर सीमेंट के खाली कट्टे लादे हुए थे। जबकि तेलीपुरा निवासी अमनदीप, कृष्ण कुमार तथा गुलशन कुमार बाइक पर सवार होकर शाहपुर की ओर जा रहे थे।

शाहपुर मोड़ पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तथा एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जीराम तथा कृष्ण कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जांच अधिकारी सुमेश कुमार ने बताया कि जीराम के परिजनों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के बजाय शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर चाहड़वाला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव नगला जगीर निवासी पूर्णचंद गंभीर हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें