फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सिलीकलां से बाइक से करनाल जा रहे प्रवीण कांबोज व उनकी पत्नी मधु कांबोज को चालक ने लापरवाही व तेज गति से ट्रक चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मंगलवार की सुबह 9 बजे करनाल के गांव नगला की पुलिया के पास हुआ। टक्कर लगने पर बाइक पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आसपास के लोग गंभीर हालत में कल्पना चावला मैडिकल कॉलेज करनाल ले गये। जहां गंभीर रूप से घायल मधुकांबोज (29) ने जिंदगी और मौत से झूझते हुए दम तोड दिया। जबकि प्रवीण को अस्पताल में उपचार दिया गया। करनाल पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मंगलवार को महिला के शव का गांव सिलीकलां में अंतिम संस्कार किया गया। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर दौड पडी है।
विज्ञापन

गांव सिलीकलां निवासी प्रवीण कांबोज अपनी पत्नी मधु कांबोज के साथ बाइक पर गांव से करनाल के मेरठ रोड पर किसी काम से गया था। इसी दौरान नगला गांव की पुलिया के पास एक ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण प्रवीण कांबोज की पत्नी मधुकांबोज की मौत हो गई। मधुकांबोज निवासी इन्द्रगढ (इन्द्री) की शादी लगभग सात वर्ष पहले रादौर क्षेत्र के गांव सिलीकलां निवासी प्रवीण कांबोज के साथ हुई थी। महिला की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें