फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से लगी आग, दीवार ढही

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप की शिव नगर कालोनी में तीसरी मंजिल पर बने राजबीर के मकान में घरेलू गैस सिलिंडर फटने से दीवार ढह गई। आग की लपटे इतनी तेज निकली कि दो पड़ोसी घरों तक आग की आंच पहुंची। हादसे में राजबीर बुरी तरह से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि एरिया में ऐसा महसूस हुआ मानों ब्लास्ट हो गया हो। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शिवनगर कॉलोनी निवासी राजबीर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी पिछले छह माह से अलग रह रही थी। मंगलवार को वह आई, इस दौरान दम्पत्ति ने किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर बाद सिलिंडर फट गया, जिससे घर में रखा सामान जल गया। राजबीर बुरी तरह झुलस गए। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आग की सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने से राजबीर के मकान में रखा हजारों रुपये का सामान भी जल गया। आग की लपटे पड़ोस के दो घरों पर भी पहुंची। हालांकि उनका नुकसान होने से बच गया।
गांधी नगर के एडिशनल एसएचओ जयपाल का कहना है कि आग लगने की सूचना पर वह मौके पर गए थे। हादसे में राजबीर गंभीर रूप से घायल है और वह निजी अस्पताल में दाखिल है। उसके ठीक होने के बाद ही उसके ब्यान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें