पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : Yamuna Nagar
बाइक पर कुरुक्षेत्र से यमुनानगर आ रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार सड़क से दूर जा गिरा। काफी देर बाइक सवार सड़क किनारे बेसुध पड़ा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और सूचना परिजनों तक पहुंचाई। हादसा वीरवार देर शाम रादौर के पास हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी जसमेर सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली थी कि रादौर के समीप एक बाइक सवार की मौत हो गई है। मौके पर जाकर उन्होंने देखा तो बाइक सवार वहां पर मृत अवस्था में पड़ा था। शव को कब्जे में लेने के बाद उन्होंने आगामी कार्रवाई शुरू करते हुए अज्ञात वाहन चालक पर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के रहने वाला गुरमीत किसी कार्य से यमुनानगर आ रहा था तथा रादौर के पास उसके किसी वाहन से टक्कर हो गई और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना उन्हें मिली थी सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और उन्होंने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।