फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की लापरवाही: नाला खुदाई के दौरान खाली प्लाट की दीवार गिरने से मजदूर दबे

विज्ञापन
accident - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से गोबिंदपुर रोड पर बड़ा हादसा हो गया। यहां चार करोड़ की लागत से पानी की निकासी के बनाएं जा रहे नाले की वजह से एक प्लॉट की दीवार तेज धमाके के साथ मजदूरों पर गिर पड़ी। जिससे नाले का निर्माण कर रहे कई मजदूर स्त्रत्त्दब गए। धमाके की आवाज सुनकर राहगीर और अन्य मजदूर दौड़कर आएं और दीवारें हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। एक मजदूर की टांग में लोहे का सरिया आरपार हो गया था, जो खून से लथपथ कराह रहा था। जबकि अन्य कई मजदूरों को हाथ, पैर और चेहरे पर चोट आई। गंभीर मजदूर को आनन फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। वही मामूली रूप से घायल मजदूर अस्पताल नहीं गए और आसपास के निजी अस्पतालों में मरहम पट्टी करवाई। यह हादसा बुधवार दोपहर होटल जेके रेजिडेंसी के नजदीक हुआ।
विज्ञापन

मधु चौक से लेकर कन्हैया साहिब चौक तक सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें छारी गांव के बलदेव को नाले का जाल बांधने का काम दिया गया था। बलदेव बुधवार दोपहर नाले के दोनों तरफ सरिये से जाल बांध रहा था। तीन चार अन्य मजदूर उसके पास काम कर रहे थे। वह होटल जेके रेजीडेंसी के नजदीक खाली प्लाट के साथ नाले में उतर कर जब वह जाल बांध रहा था। तभी प्लाट की दीवार गिर गई।
वह दीवार के मलबे के नीचे दब गया और उसकी टांग सरिये के जाल में फंस गई। वह अपनी जगह से हिल भी नहीं सका। जबकि पास काम कर रहे मजदूर भी दिवार की चपेट में आ गए। आस-पास के लोगों ने नाले में उतर कर, उसके वहां से बाहर निकाला। लोगों ने लोहे के ब्लेड से जाल को काटा और उसे किसी तरह बाहर निकाला। तभी एंबुलेंस बुलाई गई जिसकी मदद से उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें