फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पंजाब के दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कपालमोचन में बीती रात कार की चपेट में आने से पंजाब से आएं एक दुकानदार की मौत व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक की बेटी सरनजीत कौर की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सरनजीत कौर ने बताया कि उसके पिता बेअंत सिंह पंजाब के राजपुर से कपालमोचन मेले में दुकान लगाने के लिए 7 नवंबर को कपालमोचन में आया था। बुधवार को अपनी दुकान बंद कर देर रात्रि सूरजकुंड़ से अपनी साथी कुलविन्द्र के साथ वापिस कपालमोचन की ओर आ रहा था। वह जैसे ही कपालमोचन बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो बिलासपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेअंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुलविन्द्र का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें