फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में मत्था टेककर घर लौट रहे बाइक सवार किशोर की रोडवेज बस की टक्कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर स्थित कपाल मोचन मेले में माथा टेकने आए 17 वर्षीय लड़के की रोडवेज बस की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के समय उसका दोस्त बाइक सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका करने गया था। दोस्त के सड़क किनारे जाते ही किशोर बाइक चलाने लगा। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में रोडवेज बस के अज्ञात चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के नाहन निवासी मन्नी ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो और उसका दोस्त हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के थाना सिलाई के गांव गवाली निवासी मनोज के साथ 12 नवंबर को कपाल मोचन मेले में माथा टेकने के लिए आए थे। मेला देखने के बाद सुबह करीब 11 बजे वे दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। बिलासपुर साढौरा रोड पर जब वे गांव ककड़ौनी मोड़ पर पहुंचे उन्होंने लघुशंका करने के लिए बाइक रोक दी। वह लघुशंका करने के बाद सड़क किनारे चला गया। जबकि उसका दोस्त मनोज बाइक पर बैठा रहा। इस दौरान जब मनोज बाइक चलाने लगा तो तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से मनोज के सिर, छाती व शरीर के अन्य जगह काफी चोट आई। राहगीरों की मदद से वह मनोज को सरकारी अस्पताल बिलासपुर लेकर आया। जहां से डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। लेकिन रास्ते में ही मनोज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें