फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात प्लाइवुड फैक्ट्री से काम कर अपने घर लौट रहे एक बाइक सवार को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको राहगीरों की मदद से खिजराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यमुनानगर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर से परिजनों उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छछरौली पुलिस को मृतक के भाई रेतगढ़ निवासीसुशील कुमार ने कार चालक के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई ने बताया कि उसका 33 वर्षीय भाई जसदेव चुहड़पुर कलां गांव में लगी एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। रात को लगभग 9:00 बजे काम खत्म करने के बाद वह अपने घर के लिए निकला। जैसे ही वह चुहड़पुर से छछरौली की तरफ जा रहा था तो जगाधरी की तरफ से आ रही एक कार ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल जसदेव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यमुना नगर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों ने गंभीर रूप से घायल जसदेव को यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । छछरौली थाना प्रभारी राम कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मृतक जसदेव के भाई सुशील कुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें