फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहते का जन्मदिन मनाकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के घर दोहते का जन्मदिन मनाकर वापस लौट रहे बाइक सवार बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा ककडौनी रोड पर मारवां खुर्द के पास मंगलवार देर शाम हुआ। जहां अज्ञात वाहन चालक ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल हुए बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। बिलासपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काटरवाली निवासी गुरदीप कुमार ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। उसकी बहन गुरदीप कौर की शादी उन्होंने अंबाला के गांव अलयासपुर निवासी पम्मी विम्मत के साथ की हुई है। मंगलवार को उसकी बहन गुरदीप कौर के लड़के अजय का जन्मदिन था। उसके पिता राजकुमार मंगलवार को अपने दोहते अजय के जन्मदिन पर अपनी बाइक पर गांव अलयासपुर में गया था। जन्मदिन मनाने के बाद मंगलवार देर शाम को वह अपनी बाइक पर गांव काटरवाली के लिए चला था। ककडौनी से मारवां खुर्द जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वे गंभीर रू प से घायल हो गए। किसी राहगीर ने मोबाइल पर उन्हें हादसे की सूचना दी। जिस सुचना पर वो तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके पिता हादसे में घायल थे। उस समय उसके पिता को कई जगह चोट लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत कार की मदद से अपने पिता को बिलासपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसके पिता राज कुमार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स
घंटे भर पहले मना रहे थे खुशी, फिर मातम में निकले आंखों से आंसू
हादसे से मात्र घंटे भर पहले मृतक बुजुर्ग राज कुमार जहां बेटी संग मिलकर पोते के जन्मदिन की खुशियां मना रहा था, वहीं ये खुशियां उसकी मौत के साथ ही मातम में बदल गई। सूचना मिलने पर मृतक की बेटी गुरदीप कौर व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। जो बेटी पहले खुशियों में खोई हुई थी। उसी की आंखों से पिता की मौत के बाद आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। बुजुर्ग की मौत के बाद सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

बॉक्स
पोस्टमार्टम करवाने के लिए 12 बजे तक किया इंतजार
मंगलवार देर शाम हादसे में घायल हुए राज कुमार की देर रात मौत हो गई। तब से शव जगाधरी सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ था। बुधवार दोपहर 12 बजे तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस का लॉक लगा हुआ। हालांकि पुलिस कागजी कार्रवाई में जुटी हुई थी। पोस्टमार्टम न होने पर कुछ परिजनों ने एतराज जताते हुए कहा कि रात का हादसा हुआ है, लेकिन अभी तक पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। जिस पर उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस का ताला तोड़ने की बात कहीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा दिया। जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
वर्जन
हादसे की सूचना पर हम सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां हमने मृतक के बेटे गुरदीप के ब्यान लिए। उसके ब्यान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक पर गैर इरादतन हत्या व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

- एसआई बलबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना बिलासपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें