फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में हादसा: रोडवेज बस ने 6 छात्राओं को कुचला, एक की मौत; ड्राइवर सस्पेंड, विज बोले- होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 06 Nov 2025 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

यमुनानगर में वीरवार सुबह प्रताप नगर बस अड्डे पर खड़ी स्कूली छात्राओं को बस ने कुचल दिया। हादसे में छह छात्राएं घायल हो गई। दो छात्राओं को अधिक गंभीर होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
यमुनानगर में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के प्रतापनगर में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बस में चढ़ने की जल्दी में कई छात्राएं फिसलकर नीचे गिर गईं और 6 छात्राएं बस के पिछले पहियों के नीचे आकर कुचल गईं। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


घटना सुबह करीब 8 बजे प्रतापनगर बस स्टैंड की है। यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने स्कूल और कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पांवटा साहिब से दिल्ली जा रही बस पहुंची। चश्मदीदों के अनुसार, बस अभी पूरी तरह रुकी भी नहीं थी कि छात्राओं की भीड़ उसमें चढ़ने लगी। तभी बस हल्का मुड़ी और धक्का लगने से कई छात्राएं नीचे गिर पड़ीं।

विज्ञापन


बस का पिछला टायर 6 छात्राओं के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गांव कुटीपुर की आरती, प्रतापनगर की अर्चिता, टिब्बी की मुस्कान, बहादुरपुर की संजना, प्रतापनगर की अंजलि और अमनदीप गंभीर रूप से घायल हुईं। इन्हें तुरंत प्रतापनगर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, एक छात्रा के पेट पर बस का पहिया चढ़ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएवी कॉलेज की बीसीए फाइनल ईयर की छात्रा अंजलि ने बताया कि इस रूट पर बसों की संख्या बेहद कम है।

Trending Videos
विज्ञापन

यमुनानगर बस हादसे की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: अनिल विज

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज यमुनानगर बस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा यमुनानगर के प्रतापनगर में हुई दुखद बस दुर्घटना के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि हादसे की हर संभावना की जांच की जाए, चाहे वह बस की तकनीकी स्थिति से संबंधित हो या चालक की लापरवाही से। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर यदि गलती पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
 
बता दें कि सुबह यमुनानगर के प्रतापनगर में एक बस में चढ़ने के दौरान कुछ छात्राएं फिसलकर नीचे गिर गईं, जिसमें एक छात्रा की मृत्यु हो गई तथा अन्य घायल हो गईं। घायल छात्राओं का उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें