फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी एक्टिवा, एक की मौत, दो घायल

Mon, 06 Jul 2015 12:11 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेडी (बुड़िया-खदरी देवधर) रोड पर बुड़िया गुरुद्वारे के नजदीक मोड़ पर एक्टिवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व आठ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के समय परिवार गुरुद्वारे में माथा टेककर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन


जगाधरी की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह (48) रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बुड़िया गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए एक्टिवा पर घर से निकले। उनके साथ उनकी पत्नी प्रवेश कौर और बेटी असप्रीत (8) भी थी। गुरुद्वारे में पहुंचकर उन्होंने माथा टेका और अरदास की। करीब साढ़े सात बजे वे घर के लिए रवाना हुए। गुरुद्वारा से मात्र 500 मीटर की दूरी पर जब उनकी एक्टिवा बीकेडी रोड पर स्थित मोड़ पर पहुंची तो एक्ेिटवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। एक्टिवा सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मंजीत सिंह को मृत घोषित किया। वहीं उनकी पत्नी व बेटी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मोड़ पर पहले भी हो चुके है हादसे : बीकेडी रोड पर बने इस तीखे मोड़ पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। करीब दो माह पूर्व 23 अप्रैल की देर शाम भी इसी मोड़ पर कार व बाइक की टक्कर हो गई थी। इसमें बाइक सवार गुलाब नगर निवासी जग्गा और उसके चांद राम की मौत हो गई थी। जबकि उनका एक साथी गांव खंडवा निवासी कंवरभान गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि व्यक्ति को हार्टअटैक आया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरा। पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
जंगशेर सिंह, एसएचओ, थाना बुड़िया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें