फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से पलटा ऑटो, चालक सहित सात घायल

Fri, 10 Jul 2015 12:03 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर गांव ईशोपुर के नजदीक बस की साइड लगने से सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए। जिनमें से दो को गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं दो को भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुराना हमीदा की आत्मापुरी कॉलोनी निवासी जोगिंद्र सिंह, कमल कुमार, पुराना हमीदा निवासी संदीप कुमार, विनोद कुमार रतनगढ़ स्थित इस्जैक फैक्टरी में कर्मचारी है। फैक्टरी आने जाने के लिए उन्होंने ऑटो चालक कैंप निवासी अमित कुमार को रखा हुआ है। रोजाना की तरह वीरवार सुबह करीब सवा आठ बजे उक्त चारों कर्मचारी अपने दो अन्य साथियों के साथ विश्वकर्मा चौक से ऑटो में सवार हुए।

जब ऑटो कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर ईशोपुर के नजदीक पहुंचा तो पीछे से अचानक यमुनानगर डिपो की रोडवेज बस तेज गति से आई। सामने से कोई वाहन आता देख बस चालक ने ऑटो के आगे कट मार दिया। इससे ऑटो को बस की साइड लग गई। ऑटो में सवार लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो दो बार पलटता हुआ सड़क किनारे गिर गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर पहुंचाया। हादसे में पुराना हमीदा निवासी संदीप और विनोद को गंभीर चोटें आई और आत्मापुरी कॉलोनी निवासी जोगिंद्र, कमल ऑटो चालक अमित सहित पांच लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें