फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक भिड़ीं, सास व दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नया गांव निवासी परमजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इस्जैक कम्पनी में काम करता है। वह अपनी सास संधाय निवासी दर्शनी को दवाई दिलाने के लिए छछरौली गए थे। दवाई लेकर जब वह वापस बाइक पर संधाय लौट रहते थे तो रास्ते में जुगल किशोर के सेलर के पास बाइक पर सवार होकर तीन लड़के आए। आरोपियों ने बड़ी तेज गति से बाइक चलाते हुए उनकी बाइक में पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पिछे बैठी उसकी सास दर्शनी देवी एकदम उछलकर सड़क पर गिर कर घायल हो गई। वहीं, वो भी कुछ दूरी पर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक उन्हेडी निवासी रिषभ के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें