चोरों द्वारा काटी गई जाली व ग्रिल। संवाद
प्रतापनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रात को चोरों ने दीवार की ग्रिल व जाली काटकर एसी चोरी कर लिया। डॉ. सतीश की ने चोरी की शिकायत थाना प्रताप नगर में दर्ज करवाई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गत वर्ष 35,000 रुपये से एसी लगाया गया था। एसी चोर उतार कर ले गए। रात को घने कोहरे के दौरान बदमाश सड़क की ओर से अस्पताल में घुसे। बदमाशों ने डॉ. सतीश के कमरे की खिड़की की लोहे की ग्रिल व जाली काटकर अंदर घुस एसी चोरी किया। एसएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत थाना प्रताप नगर को दी है। पुलिस अस्पताल व आसपास के सीसीटीटीवी कैमरों की जांच की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में लगे सभी सीसीटीवी ठीक प्रकार से काम कर रहे हैं। चौकीदार भी ड्यूटी पर था। बता दें कि कुछ दिन पूर्व अस्पताल में बने मंदिर से भी पीतल की घंटी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। अस्पताल परिसर में खड़ी दो बाइक भी कुछ समय पहले चोरी कर ली गई थी, लेकिन चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। संवाद
चोरों द्वारा काटी गई जाली व ग्रिल। संवाद