फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यासपुर से स्टेशन तक एसी बस शुरू

Sun, 16 Feb 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। यमुनानगर व छछरौली के बाद अब व्यासपुर से यमुनानगर रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक एसी बस चलेगी। इसका लाभ प्रतिदिन यमुनानगर व जगाधरी जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। वहीं शनिवार को रोडवेज जीएम संजय रावल व्यासपुर के बस स्टैंड से इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया।
जीएम रावल ने कहा कि यमुनानगर व छछरौली के बाद अब व्यासपुर में यमुनानगर के बीच इलेक्ट्रिक एसी बस को चलाने का कार्य शुरू किया गया है। व्यासपुर से यमुनानगर के लिए हर पौने घंटे के बाद यात्रियों को बस सुविधा मिलेगी। तीन इलेक्ट्रिक बसों को शुरू किया गया है। इस बस में पास होल्डर व अन्य सरकारी सुविधाओं वाले यात्री मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक एसी बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। सचिन झाम, विकास कुमार ने बताया कि खंड व्यासपुर के अंतर्गत 127 गांव आते हैं, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री यमुनानगर जगाधरी व अन्य जगहों के लिए निकलते है।
विज्ञापन

पहली बस सुबह साढ़े सात बजे : जीएम रावल ने बताया कि व्यासपुर से रेलवे स्टेशन तक बस का किराया 45 रुपये रहेगा। व्यासपुर से सुबह पहली बस साढ़े सात बजे रवाना होगी और शाम को अंतिम बस सात बजे यमुनानगर के लिए रवाना होगी। व्यासपुर से हर पाैने घंटे में बस मिलेगी। बस का व्यासपुर बस स्टैंड के बाद शिव चौक पर पहला स्टॉपेज होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए लघु सचिवालय व्यासपुर में भी बस का स्टाॅप रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें