छछरौली। खंड के बीडीपीओ कार्यालय में घुसकर गालीगलौज करने के आरोप में गांव मांडखेड़ी निवासी राजकुमार उर्फ बबला पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीडीपीओ कार्तिक चौहान की शिकायत पर की है। शिकायत में बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने बताया कि 27 नवंबर को वह कार्यालय में कार्य में व्यस्त थे। तभी वहां पर गांव मांडखेड़ी निवासी राजकुमार वहां आया और बिना किसी मतलब के कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी मारने की धमकी देने लगा। संवाद