यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने चार आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक अवैध देसी पिस्टल व तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनके टीम को सूचना मिली कि एक युवक जगाधरी रोड स्थित हुंडे वाला मोड पर घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुखदेव सिंह की टीम ने वहां जाकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जब तलाशी ली गई तो उसे एक देसी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसकी पहचान पांडो गांव निवासी मनप्रीत उर्फ मनी के नाम से हुई। आरोपी पर पहले भी चार आपराधिक मामले दर्ज है।