फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्रा से छेड़खानी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्कूल जाते समय छात्रा का पीछा करने और छेडख़ानी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण इस प्रकरण को लेकर हिंदू संगठनों ने डीसी ऑफिस पर भी प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

मामला थाना शहर यमुनानगर का है। बीते नवंबर माह में थाने में पॉक्सो एक्ट में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप था कि दूसरे संप्रदाय का एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर स्कूल जाती हुई छात्रा से छेडख़ानी करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर हिंदू संगठनों ने डीसी ऑफिस पर भी प्रदर्शन किया था। इंस्पेक्टर शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र राणा ने बताया कि फरार आरोपी शहबाज उर्फ आशू निवासी हमीदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें