फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अभिषेक दत्ता बने अध्यक्ष, हरविंद्र सिंह सचिव

Mon, 13 Jul 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नवनियुक्त अध्यक्ष के साथ मुख्य अति​थि व क्लब के पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोटरी क्लब यमुनानगर के वर्ष 2026-27 के पदस्थापना समारोह का आयोजन एक होटल में हुआ। समारोह में अभिषेक दत्ता ने क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। उनके साथ 35 सदस्यीय गवर्निंग बॉडी ने भी शपथ ली। नई टीम में हरविंद्र सिंह सचिव, सुमीत गुप्ता कोषाध्यक्ष और रजनीश अग्रवाल उपाध्यक्ष बने।
समारोह के मुख्य अतिथि डीजीपी आलोक मित्तल रहे। विशिष्ट अतिथियों में एसपी विजिलेंस मोहित हांडा, एसपी कमलदीप गोयल, एडीसी नवीन आहूजा तथा डीईटीसी आदित्येंद्र सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मित्तल ने कहा कि रोटरी जैसे संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। समाज में ऐसे सेवा संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष दत्ता ने कहा कि उनकी टीम स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और युवा विकास से जुड़े नए सेवा प्रकल्पों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर समाज सेवा के कार्यों को नई गति देने का आह्वान किया। पीडीजी सुभाष गर्ग ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। निवर्तमान अध्यक्ष ईश आनंद ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सदस्यों का आभार जताया। अंत में प्रेसिडेंट-इलेक्ट जयदीप सिंह चावला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें