यमुनानगर। बुडिया थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अगवा करके ले गया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी साढ़े 17 वर्षीय लड़की 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी, लेकिन उसके बाद नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को उनके गांव का ही युवक राजन शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है।